सेवा, संस्कार और पारिवारिक मिलन

📜 आशियाना में श्री मुक्तिनाथ सिंह जी के वर्षों पुराने भंडारे ने दिया ‘अमंगल’ को मिटाने का महा-संदेश “हर दिन मंगल हो, हर मंगल बड़ा मंगल हो, बड़ा मंगल से राष्ट्र मंगल हो” लखनऊ। ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगल (9 जून 2026) पर लखनऊ का आशियाना क्षेत्र एक ऐसे भंडारे का साक्षी बना, जो केवल श्रद्धालुओं की क्षुधा शांत करने का माध्यम नहीं है, बल्कि वह सेवा का पर्याय होने के साथ-साथ एक महान पारिवारिक और सामाजिक चेतना का जीवंत केंद्र भी है। यह भंडारा आयोजित किया गया मंगलमान अभियान के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री मुक्तिनाथ सिंह जी, उनके परिवार Read More

गोपेश्वर गौशाला में बड़ा मंगल 2026

मलिहाबाद की गोपेश्वर गौशाला में छठे बड़े मंगल पर एक भव्य और दिव्य सांस्कृतिक समागम का आयोजन हुआ। मंगलमान अभियान के चंदू सर और आलोक गुप्ता जी की उपस्थिति में हुए इस आयोजन ने दिखाया कि कैसे बड़ा मंगल अब लखनऊ की वैश्विक पहचान बन रहा है।

भव्य ‘माता तुलसी’ पौध भंडारा

लखनऊ के ऐतिहासिक बुड्ढेश्वर मंदिर में छठे बड़े मंगल पर ‘सुमन स्मृति सेवा संस्थान’ द्वारा भव्य ‘माता तुलसी’ पौध भंडारे का आयोजन हुआ। महंत रामू जी और अरुण कुमार श्रीवास्तव के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण और औषधीय जागरूकता के उद्देश्य से बांटे गए सैकड़ों पौधे।

​भक्ति से सेवा तक: रस्तोगी समाज का भंडारा

​”लखनऊ के रस्तोगी समाज द्वारा आयोजित भव्य ‘संगीतमय सुंदरकांड और विशाल भंडारा’ की एक झलक। साथ ही, आगामी ‘विशाल रक्तदान शिविर’ के माध्यम से मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे नेक प्रयासों की विस्तृत जानकारी।”