“हर दिन मंगल हो, हर मंगल बड़ा मंगल हो, बड़ा मंगल से राष्ट्र मंगल हो
छठे बड़े मंगल पर लखनऊ में आस्था और पर्यावरण का ऐतिहासिक महा-संगम, ‘मंगलमान’ के आदर्शों से दर्जनों भंडारों पर लिखी गई स्वच्छता की नई कहानी
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिवस ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मना, हजरतगंज में उमड़ी आस्था।
पशु-सेवा का अनोखा नवाचार: सदर में अंकुर अग्रवाल का ‘गौ-माता भंडारा’ और मलिहाबाद गोपेश्वर गौशाला में पाटोत्सव की दिव्य गूंज।
जानकीपुरम में पार्षद राजकुमारी मौर्या, पीयूष सिंह चौहान और कार्तिकेय के नेतृत्व में ‘अखंड हिन्द फौज’ ने चलाया महा-स्वच्छता अभियान।
बुद्धेश्वर मंदिर में बंटा तुलसी का हरित प्रसाद
किआ मोटर्स हाईवे और दैनिक जागरण चौराहे पर कारपोरेट जगत ने स्थापित किए आदर्श स्वच्छ भंडारे।
ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगल के पावन अवसर पर कल संपूर्ण लखनऊ नगरी जहाँ एक ओर प्रभु बजरंगबली की भक्ति में आकंठ डूबी रही, वहीं दूसरी ओर ‘मंगलमान अभियान’ के व्यापक आग्रहों का एक अभूतपूर्व और परिवर्तनकारी असर धरातल पर देखने को मिला। अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के लगभग तीन दर्जन (36 से अधिक) चुनिंदा भंडारों पर ‘भंडारा दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ आस्था के साथ-साथ अनुशासन, पवित्रता और शून्य-अपशिष्ट (Zero-Waste) की एक नई और प्रेरणादायी कहानी लिखी गई।
मंगलमान अभियान के केंद्रीय संयोजक प्रोफेसर रामकुमार तिवारी ने बताया कि इस बार का बड़ा मंगल केवल मनुष्यों की क्षुधा शांत करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें प्रकृति संरक्षण, जीव-दया और पर्यावरण अनुकूलता के कई अद्भुत एवं अभिनव नवाचार देखने को मिले, जो बड़े मंगल को एक वैश्विक सांस्कृतिक पहचान दिलाने की दिशा में बड़े कदम हैं।
🌟 *प्रमुख स्तंभ संदीप बंसल का ‘सेवा संकल्प दिवस’
अभियान के प्रमुख स्तंभ और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी ने अपने जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाते हुए हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर एक विशाल और पूर्णतः आदर्श भंडारे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा और भंडारे की उच्च स्तरीय स्वच्छता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे मंगलमान अभियान की वैचारिक विजय बताया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नानकचंद लखमानी, प्रो. रामकुमार तिवारी, सुरेश छबलानी, जावेद बेग और अनीता जायसवाल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
🐾 मूक पशुओं और प्रकृति को समर्पित अनूठे भंडारे
नवाचारों की श्रृंखला में सदर क्षेत्र में श्री अंकुर अग्रवाल और उनके साथियों द्वारा विशेष रूप से ‘गौ-माता के लिए भंडारा’ लगाया गया, जहाँ मंडी से ताजे फल-सब्जियां लाकर गायों को खिलाई गईं और स्कूटर के माध्यम से सड़कों पर घूम रहे गौ-वंश तक प्रसाद पहुँचाया गया, जिसका दर्शन मंगलमान के राजीव अग्रवाल ने किया। वहीं, मलिहाबाद की गोपेश्वर गौशाला में चिंताहरण हनुमान जी के 12वें पाटोत्सव पर संगीतमाय सुंदरकांड और महा-आरती के साथ भव्य सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया, जहाँ अभियान के चंदू सर और आलोक गुप्ता की टोली ने ‘भंडारा दर्शन’ किया। इसके अतिरिक्त, बुद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में सुमन स्मृति सेवा संस्थान के शारदा प्रसाद व यशदीप श्रीवास्तव द्वारा अद्भुत ‘माता तुलसी पौध भंडारा’ लगाया गया, जिसका शुभारंभ महंत रामू जी ने किया और लोगों को पर्यावरण व औषधीय पौधों के प्रति जागरूक किया।
🏢 कॉर्पोरेट जगत और व्यापार मंडल के स्वच्छ मॉडल
कानपुर रोड स्थित किआ मोटर्स शोरूम पर वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रफुल्ल राय के प्रयासों से पूरे स्टाफ ने हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर ‘शून्य-अपशिष्ट’ और प्लास्टिक-मुक्त भंडारे का संचालन किया। डॉ अनंत प्रकाश श्रीवास्तव एवं अजीत जी भंडारा दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, हजरतगंज के दैनिक जागरण चौराहे पर राज चैंबर वेलफेयर एसोसिएशन एवं पूज्य झुलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत के सहयोग से वरिष्ठ सेवक श्री डी.एन. चंदानी के नेतृत्व में पूरी तरह अनुशासित और इको-फ्रेंडली भंडारा आयोजित हुआ। विकास नगर सेक्टर-2 में आयोजक योगेश जी और ट्रांस गोमती संयोजक श्री हनुमंत सिंह के मार्गदर्शन में सजे आदर्श भंडारे तथा इंदिरा नगर (गुरुकुल एकेडमी के पास) में सिंधी समाज के श्री हंसराज राजपाल व साथियों द्वारा पूज्य सिंधी गुरु साईं जी की उपस्थिति में आयोजित महा-भंडारे का अवलोकन करने स्वयं पूर्व मंत्री नानक चंद लखमानी और प्रो. रामकुमार तिवारी पहुँचे और आयोजकों का अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। इसी क्रम में इंदिरा नगर डी-2253 पर श्री अश्विन वर्मा के मार्गदर्शन में सुंदरकांड पाठ के साथ शॉल भेंट करने की मर्यादित परंपरा निभाई गई। सीतापुर रोड केशव नगर के ब्रह्मदेव मंदिर में श्री संजय कुमार शुक्ला की प्रेरणा व इंजीनियर जितेन्द्र त्रिपाठी के संयोजन में पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त ‘हरित भंडारा’ संपन्न हुआ, जिससे प्रेरित होकर क्षेत्र के दर्जनों भंडारे अब आदर्श स्थिति में आ रहे हैं। गोमती नगर विशाल खंड के शिव भोला मंदिर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह और लक्ष्मण गौड़ के संयोजन में मुख्य अतिथि मनोज दीक्षित और अमित श्रीवास्तव की उपस्थिति में भव्य भंडारा लगा, जिसका दर्शन मंगलमान के राहुल वर्मा ने किया।
🧹 जानकीपुरम में स्वच्छता का महा-अभियान (श्रमदान)
आस्था को कर्म से जोड़ते हुए जानकीपुरम वार्ड में माननीय पार्षद श्रीमती राजकुमारी मौर्या जी के संयोजन और युवा कार्यकर्ता कार्तिकेय जी के कुशल संपादन में एक विशाल स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री पवन सिंह चौहान जी के सुपुत्र एवं एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान जी ने स्वयं झाड़ू थामकर युवाओं को प्रेरित किया। इस महा-अभियान में ‘अखंड हिन्द फौज’ के अनुशासित स्वयंसेवकों ने तपती दोपहरी में अद्भुत श्रमदान कर भंडारा स्थलों के आसपास से कूड़े का ऑन-स्पॉट निस्तारण किया और समाज को “ना गंदगी करेंगे, ना करने देंगे” तथा “प्लास्टिक मुक्त भारत” का महा-संकल्प दिलाया।
मंगलमान अभियान उन सभी सेवाभावी आयोजकों, सहयोगियों और सैकड़ों स्वयंसेवकों के प्रति ह्रदय से कृतज्ञता और साधुवाद व्यक्त करता है, जिन्होंने इस भीषण गर्मी में अपने समय, श्रम और संसाधनों से समाज को तृप्त किया और ‘राष्ट्र मंगल’ के महा-संकल्प को धरातल पर सिद्ध किया।
भवदीय,
सचिवालय, मंगलमान अभियान
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
