प्रेस विज्ञप्तिमा0 महापौर, लखनऊ नगर निगमदिनांक – 16.05.2022 बड़ा मंगल आज, भक्तो, भण्डारो संग नगर निगम तैयार। जेठ का माह प्रारम्भ हो रहा है जिसका प्रथम बड़ा मंगल 17 मई को है। इस अवसर पर मंगलमान अभियान अंतर्गत भंडारा आयोजकों के साथ मा0 महापौर ने एक बैठक कर सभी को शुभकामनाये देते हुए पुरे सहयोग का आश्वाशन दिया। नगर निगम लखनऊ की मा0 महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि इस बार भंडारे लग रहे है। लेकिन अभी भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। इसलिए सुरक्षित रहते हुए आयोजक भण्डारो का आयोजन करे। कोरोना ने साफ -सफाई का महत्व Read More
लखनऊ की श्रेष्ठ परम्पराओ में से एक पावन परंपरा है- ज्येष्ठ के महीने में पड़ने वाले मंगल को लगने वाले भंडारे। जेठ का माह प्रारम्भ हो रहा है जिसका प्रथम बड़ा मंगल 17 मई को है। इस अवसर पर आज 12/05/2022 को मंगलमान अभियान समिति के साथ मा0 महापौर ने एक बैठक का आयोजन नगर निगम कार्यालय, लखनऊ में किया गया, जिसमे महापौर ने मंगलमान समिति और नगर निगम के अधिकारियों संग बड़े मंगल को लगने वाले भंडारों में स्वच्छता और बड़े मंगल की ब्रांडिंग करने की योजना बनाई। मंगल भंडारे करने के लिए महापौर की अपील और योजनाएं बड़े Read More
जेठ माह के मंगलो को बड़ा मंगल कहते है। 2022 में जेठ माह मंगलवार 17 मई को प्रारम्भ हो रहा है। ज्येष्ठ माह 2022 में बड़े मंगल की तिथियां पहला बड़ा मंगल – मंगलवार, 17 मई 2022 दूसरा बड़ा मंगल – मंगलवार, 24 मई 2022 तीसरा बड़ा मंगल – मंगलवार, 31 मई 2022 चौथा बड़ा मंगल – मंगलवार, 7 जून 2022 पांचवा बड़ा मंगल – मंगलवार, 14 जून 2022 पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी ऐसे देव है जो अभी भी पृथ्वी पर अभी भी जीवित हैं। वे अपने आराध्य भगवान श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए आज भी Read More
ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलो को बड़ा मंगल कहते है। जेठ माह आमतौर पर अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से मई जून में पड़ता है। इस समय गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है। इसी समय में शरीर को पानी की भी ज्यादा जरूरत होती है। लखनऊ में सैकड़ो वर्षों से बड़ा मंगल के अवसर पर हनुमान भक्तो के द्वारा भंडारा एवं प्याऊ लगाने की परंपरा रही है। मंदिरो को खूब सजाया जाता है। भक्तगण बजरंगबली को पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण का कार्य करते है। विशेष बात यह है कि इस परंपरा की शुरुआत लखनऊ से हुई और यह Read More
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ एवं महर्षि विद्या मंदिर, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में पांचवां भण्डारा का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल पर महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ द्वारा इस अवसर पर ई- सुन्दर काण्ड पाठ का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव के बधाई संदेश के साथ हुआ, श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाॅफ जूम लिंक के माध्यम से सुन्दर काण्ड के पाठ में सम्मिलित हुए। ई-सुन्दर काण्ड पाठ के बाद भण्डारा Read More
अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा ज्येष्ठ मास के चौथे और अन्तिम बड़े मंगल के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए! पहला कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, राजाजीपुरम लखनऊ में संगठन की लखनऊ इकाई द्वारा किया गया! दूसरा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अंजनी कुमार दीक्षित जी द्वारा, तीसरा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राजीव शुक्ला जी द्वारा, चौथा संगठन के उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जे. पी. पाण्डेय जी द्वारा, पांचवां संगठन की सांस्कृतिक प्रमुख डा. प्रतिभा मिश्रा जी द्वारा किया गया! संगठन को मई माह की बैठक में लिए गए निर्णय को क्रियान्वित करने हेतु लखनऊ के बाहर रायबरेली जनपद में Read More
दिनांक 22.06.2021 पड़ने वाला मंगल 2021 के ज्येष्ठ मास का अंतिम बड़ा मंगल है। मंगलमान अभियान के अंतर्गत ई भंडारे का प्रसाद वितरित करने के साथ अनेको और आयोजन किये गये जिनमे से कुछ प्रमुख आयोजन इस प्रकार है। ई भण्डारा मोबाइल सेवा के माध्यम से शहर के 11 पूर्व चयनित स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया जिसमे आगरा एक्सप्रेस वे, एयर पोर्ट, शहीद पथ, दैनिक जागरण चौराहा, कृषि भवन, इंदिरा भवन, अमीनाबाद हनुमान मंदिर आदि प्रमुख रहे। मंगलमान अभियांनसे जुड़ कर अनेको आईजको ने ई भण्डारा किये। महर्षि विश्वविद्यालय सीतापुर रोड में सुन्दर कांड के पाठ के पश्चात भण्डारा Read More
आज दिनांक 15.06.2021 को मंगलमान अभियान के अंतर्गत आयोजित हो रहे ई- भंडारे का प्रसाद लखनऊ के 30 केंद्रों पर वितरित किया गया। और साथ ही रविवार तक जिन आयोजकों ने पंजीकरण कराया था एवं प्रसाद के लिए आग्रह किया था उनके घर पर भी प्रसाद पहुचाया गया। प्रसाद वितरण का यह कार्य प्रातः 9;00 बजे से शायं 8:00 तक चलता रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रशांत भाटिया, विभाग सह कार्यवाह श्री बृजेश पांडेय , संस्कार भारती के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री गणेश ताम्रकार, यूथ सिंधी क्लब के अध्यक्ष श्री तरुण बर्मानी एवं श्री दर्पण Read More
दिनांक 15.06.2021 को तीसरे बड़ा मंगल पर मंगलमान अभियान के अंतर्गत आयोजित हो रहे ई- भंडारे का प्रसाद लखनऊ के दो दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर वितरित किया जायेगा। और साथ ही रविवार तक जिन आयोजकों ने पंजीकरण कराया है एवं प्रसाद के लिए आग्रह किया है उनके घर पर भी प्रसाद पहुचाया जायेगा। जिन पूर्व निर्धारित केंद्रों पर प्रसाद बांटा जायेगा उसकी सूचना सभी आयोजकों को व्यक्तिगत रूप से दी जा रही है। प्रसाद वाहन का रूट मैप जारी करते हुए महापौर ने आशा व्यक्त किया कि प्रसाद अधिक से अधिक जरुरतमंदो के मध्य बांटा जायेगा। तीसरे बड़े Read More