भण्डारे में प्रसाद बाँटने वालों और प्रसाद लेने वालों से एक आग्रह..

“भण्डारा हमारी श्रद्धा है, तो स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी। स्वच्छता का ध्यान रक्खें, और प्रसाद का मान रक्खें ।।” भण्डारे के प्रसाद को Status symbol मत बनाएंः हम सामान्य तौर पर पूजा के निमित्त जो प्रसाद बांटते हैं हनुमानजी.को उसका ही भोग लगाएं और वितरित करें । माँ दुर्गा का प्रसाद पूडी, चना और हलवा है, हनुमान जी को लड्डू और बूंदी प्रसाद चढता है जो उनको प्रिय भी है । गर्मी होने के नाते शरबत रखना भी उचित होगा । भण्डारे में पूडी सब्जी तो उचित लगता है पर.. पुलाव, आइसक्रीम छोला चावल, कढी चावल इत्यादि क्या भण्डारे में प्रसाद Read More

सनराइज अपार्टमेंट वेलफेयर सोसाइटी ने बढ़ाया मंगल का मान

ज्येष्ठ महीने के द्वितीय मंगलवार के दिन सनराइज अपार्टमेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दिनांक 28-05-2019 को सायं 6 बजे बड़े मंगल भंडारे का आयोजन सनराइज अपार्टमेंट, सेक्टर पी, मानसरोवर योजना, कानपुर रोड, लखनऊ पर किया गया। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल प्रारंभ होने से पूर्व 20 मई को लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने ‘मंगलमान डॉट इन’ वेबसाइट का लोकार्पण किया था, जिसके माध्यम से भंडारा आयोजकों को अपना विवरण देने को कहा गया था। महापौर के अनुग्रह पर हमारे इस भंडारे का रजिस्ट्रेशन मंगलमान पोर्टल पर तुरंत उसी दिन करा दिया गया था। रेजिस्ट्रेशन के बाद मंगलमान Read More