महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय,गोमतीनगर, लखनऊ के प्रांगण में भाऊराव देवरस सेवा न्यास के अंतर्गत समर्थ भारत अभियान के मार्गदर्शन में सेवा भारती लखनऊ के सहयोग से हुनर आधारित ए०सी/ फ्रिज /आर०ओ०/ वाशिंग मशीन रिपेयरिंग प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के समापन उत्सव संपन्न हुए।१ जून २०२५ से निरंतर चलते हुए इस प्रशिक्षण पश्चात अधिकतर प्रशिक्षुओं को मितुबेशी और सैमसंग चैनल पार्टनर द्वारा भी अतिरिक्त हुनर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इन सभी प्रशिक्षु को फील्ड ट्रेनिंग हेतु वृति वेतन के साथ साथ प्रति माह TA,DA भी दिया जा रहा है।

सितंबर माह में इन प्रशिक्षुओं द्वारा नोएडा,उत्तर प्रदेश में २०० एयर कंडीशन का सर्विस कर एक मानक स्थापित किया गया। इंटर्नशिप पूर्ण होने पर इन सभी लोगों को स्थाई नौकरी भी दिया जाना है। हुनर के प्रशिक्षण से रोजगार तक की इस यात्रा में स्वावलंबी बनाते प्रशिक्षुओं को औजार सह वित्तीय सहायता (बैंक लोन)का भी प्रबंध किया जाना है।आज सफल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गए।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री पवन सिंह चौहान(माननीय सदस्य विधान परिषद,उत्तर प्रदेश)और मुख्य अतिथि श्री बृजलाल( पूर्व महानिदेशक- पुलिस)माननीय राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे।समर्थ भारत,नई दिल्ली के सह संयोजक श्री राकेश जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक श्रीमान कौशल जी मुख्य वक्ता रहे।

कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट जानो में श्री देवेश कुमार श्रीवास्तव (मित्सुबिशी के चैनल पार्टनर),सेवा भारती के श्री राकेश गंगवार,श्री शैलेन्द्र सिंह( महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया), मंगलमान अभियान संयोजक प्रोफेसर रामकुमार तिवारी जी, सेवा भारती के श्री सुधीर गुप्ता,डॉ चित्रा सक्सेना, श्रीमति चित्रा शुक्ला,डॉ सुनील दास,श्री नरेंद्र सिंह,श्री ओ पी शुक्ला,श्री पुष्कर केशरवाणी जी, विभाग प्रचारक श्री अनिल जी, प्रान्त स्वाबलंबन प्रमुख(सेवा भारती)श्री त्रिभुवन जी,प्रान्त सेवा प्रमुख श्री देवेंद्र अस्थाना जी, प्रोफेसर अरुण द्विवेदी,CS श्री एस के पांडे जी, मेजर आनंद जी,भाग सेवा प्रमुख श्री सतेंद्र जी,भाग कारवाह श्री ज्योति प्रकाश जी ,नगर कारवाह श्री राजीव जी उपस्थित रहे। गायत्री मंत्र से प्रारंभ कर दीप प्रज्वलन के साथ साथ श्रीमती निकिता शर्मा द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य के प्रस्तुति पश्चात प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण कर शांति मंत्र से समापन किया गया।आज के इस अवसर पर समर्थ भारत, लखनऊ के केंद्र प्रमुख डॉ विवेक द्वारा सभी आगंतुक जनो को धन्यवाद देकर राष्ट्र जागरण इस कार्य में सहयोग जारी रखने का आग्रह किए गए।
संपर्क
डा विवेक राय
लखनऊ केंद्र प्रमुख
समर्थ भारत
9936313827

