अध्यक्ष गणेश ताम्रकार ने किया मार्गदर्शन, विशिष्ट अतिथि ने दिया ‘शक्ति-भक्ति-युक्ति’ से राष्ट्र मंगल का मंत्र लखनऊ, 30 नवंबर 2025:सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना के संवर्धन हेतु समर्पित मंगलमान इंटर्नशिप प्रोग्राम (MIP) 2025 का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आज मंगलमान कार्यालय, 235, विजय नगर, कृष्णा नगर, कानपुर रोड, लखनऊ पर भव्यता से संपन्न हुआ। दो माह के गहन हाइब्रिड प्रशिक्षण के बाद, कुल 62 पंजीकृत प्रतिभागियों में से 57 युवा इंटर्न्स ने सफलतापूर्वक यह कार्यक्रम पूरा किया और उन्हें समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ और अध्यक्षताकार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया Read More
मंगलमान परिवार कीवरिष्ठ सदस्य, प्रतिभाशाली रचनाकार एवं गीतकार श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ‘आख्या’ को उनकी साहित्यिक सेवाओं और मंगलमान अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए जबलपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘कादम्बरी’ द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्कार धानी, जबलपुर में आयोजित किया गया, जहाँ देश के जाने-माने साहित्यकारों की उपस्थिति में यह गौरवशाली क्षण देखने को मिला। इस साहित्यिक समारोह मेंश्रीमती अनीता श्रीवास्तव ‘आख्या’ को एक स्मारिका, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, शिवलिंग, रुद्राक्ष और 2100 ₹ की नगद राशि प्रदान कर उनकी साहित्यिक रचना के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई साहित्य विद्वानों और Read More
अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा आयोजित “आओ चलें 4.0” वॉकाथन एवं सुपर बाइक रैली एक बड़े स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के रूप में 4 मई, 2023 की सुबह अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल परिसर में संपन्न हुई। यह कार्यक्रम नागरिकों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने और मधुमेह जैसी बीमारियों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। सुबह 6:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक 2 किलोमीटर की वॉकाथन में भाग लिया। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट प्रदान की गई, साथ ही ज़ुम्बा सेशन के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जा और उमंग के वातावरण Read More
महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय,गोमतीनगर, लखनऊ के प्रांगण में भाऊराव देवरस सेवा न्यास के अंतर्गत समर्थ भारत अभियान के मार्गदर्शन में सेवा भारती लखनऊ के सहयोग से हुनर आधारित ए०सी/ फ्रिज /आर०ओ०/ वाशिंग मशीन रिपेयरिंग प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के समापन उत्सव संपन्न हुए।१ जून २०२५ से निरंतर चलते हुए इस प्रशिक्षण पश्चात अधिकतर प्रशिक्षुओं को मितुबेशी और सैमसंग चैनल पार्टनर द्वारा भी अतिरिक्त हुनर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इन सभी प्रशिक्षु को फील्ड ट्रेनिंग हेतु वृति वेतन के साथ साथ प्रति माह TA,DA भी दिया जा रहा है। सितंबर माह में इन प्रशिक्षुओं द्वारा नोएडा,उत्तर प्रदेश में २०० Read More