पहले बड़े मंगल की प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक 21.05.2019 बड़े मंगल पर मंगलमान टीम का जनजागरण बड़े मंगल के भंडारों पर जाकर आज मंगलमान समिति के स्वयंसेवकों ने जन जागरण करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण के मुद्दे को भंडारा आयोजकों और भक्तों के मध्य पहुंचाया। ज्ञातव्य है कि कल लखनऊ के महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने मंगलमान डॉट इन वेबसाइट का लोकार्पण किया था जिसके माध्यम से भंडारा आयोजकों को अपना विवरण देने को कहा गया था। जिन भंडारा आयोजकों का विवरण कल सायं काल तक प्राप्त हुआ उन स्थानों पर नगर निगम की ओर से विशेष सफाई की व्यवस्था भी की गई। मंगल मान Read More

2019 के ज्येष्ठ मंगल रहेंगे विशेष मंगलकारी

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि 19 मई से जेठ शुरू हो रहा है और 21 मई को ज्येष्ठ मास की कृष्ण तृतीया से बड़े मंगल की शुरूआत हो रही है। इस बार कुल ४ बड़े मंगल होंगे। जेठ का पहला बड़ा मंगल 21 मई को पड़ेगा। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुनिया रचने वाले को भगवान कहते है और संकट हरने वाले को हुनमान कहते है। राम के अनन्य भक्त हनुमान जी संकट हरने वाले देवता माने जाते है। संकट कैसा भी पर हनुमान जी उसे पल भर में दूर करने की क्षमता रखते है। किन्तु भक्ती, Read More

स्वच्छता का सन्देश देते भंडारे

बड़े मंगल के अवसर पर लगने वाले भंडारे अब भक्ति के साथ साथ समाज जीवन की अन्य आवश्यकताओं को भी समाहित कर रहे है। अनेक स्थानों पर लगने वाले भंडारों में अब स्वच्छता का सन्देश भी प्रदान कर रहे है