आखिरी बड़ा मंगल पर 162 स्थलों पर बटा ई-भंडारे का प्रसाद

दिनांक 02.06.2020 पड़ने वाला मंगल 2020 के ज्येष्ठ मास का अंतिम बड़ा मंगल है। मंगलमान अभियान  के अंतर्गत ई भंडारे  का प्रसाद  शहर के 162 स्थानों पर वितरित किया गया। ये केंद्र लखनऊ नगर में चारो ओर बनाये गए थे। रविवार से ही इसकी विस्तृत तयारी की गयी थी। इसके अतिरिक्त श्रमिक बंधुओं के आगमन स्थल रेलवे स्टेशन चारबाग एवं आई आई एम के पास सीतापुर रोड, महर्षि विद्या मंदिर में भी प्रसाद का वितरण किया गया। मंगलमान टीम ने इसे अभूतपूर्व बनाने के लिए प्रातः काल से ही प्रसाद को केंद्रों पर भिजवाना प्रारम्भ कर दिया। आरएसएस के प्रान्त Read More

चौथे बड़ा मंगल पर होगा अभूतपूर्व ई-भण्डारा

दिनांक 02.06.2020 पड़ने वाला मंगल 2020 के ज्येष्ठ मास का अंतिम बड़ा मंगल होगा। मंगलमान अभियान के अंतर्गत ई भंडारे को अभूतपूर्व बनाने के लिए मंगलमान टीम ने लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी के संरक्षणत्व में अनेक तैयारियां की है। इस बार ई भंडारों का प्रसाद शहर के 151 स्थानों पर वितरण की योजना बनायी गयी है। ये केंद्र लखनऊ नगर में चारो ओर बनाये गए है। रविवार को मंगलमान अभियान की एक बैठक में इस संबंध में तैयारियों का व्योरा लिया गया जिसका आयोजन ऑनलाइन माध्यम से हुआ। स्थानों पर प्रसाद का वितरण होना है उसकी लिस्ट Read More

बड़ा मंगल पर ब्रह्म समाज का पुजारियों को अन्न दान

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आज पहले बड़े मंगल के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति भण्डारे का आयोजन किया गया! लाक डाउन के कारण इस वर्ष भण्डारे में उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या बाजपेयी के आवास के पास स्थित तिलकेश्वर महादेव मंदिर, पकरी का पुल, आलमबाग, लखनऊ में प्याऊ की व्यवस्था उन सभी श्रमिकों के लिए की गई जो वीआईपी रोड से पैदल गुजर रहे हैं, इसका उद्घाटन लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा किया गया! महापौर की उपस्थिति में तालकटोरा रोड स्थित महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल के आवास पर अन्न वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों के अतिरिक्त मंदिरों Read More

11 जून के अभियान की महत्वपूर्ण बातें

-‌लखनऊ के प्रत्येक भाग में संचालित हुआ। चारो भागो में कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया -‌लखनऊ से बहार बाराबंकी तक कार्यकर्ता गए -‌फ़ैजाबाद से भी ऑनलाइन एंट्री प्राप्त हुई जो पोर्टल की सार्थकता को सिद्ध करता है -‌कल के अभियान के पूर्व ही 60 भंडारे ऑनलाइन जुड़ चुके थे। अनुमानतः कल के अभियान में 200+ भंडारे जुड़े। -‌आयोजकों में अभियान से जुड़ने की भावना दिखी। लोग स्वतः ही फोन कर जुड़ना चाह रहे हैं। -‌जन सामान्य ने मंगलमान को सराहा और इसकी आवश्यकता को समय की मांग बताया। -‌अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों की मार्गदर्शन के साथ ही सक्रियता रही। -‌शहर में Read More

रूद्राक्ष वेलफ़ेयर सोसाइटी ने बढ़ाया मंगल का मान

सेवा है यज्ञ कुंड समिधा सम श जले… ध्येय महासागर का सरित बून्द हम बने. इन्ही पंक्तियों को चरितार्थ करती हुई भावना आजकल लखनऊ में देखने को मिल रही है. बड़े मंगल के भंडारों में जहां एक और भक्ति की प्रबल भावना देखी जा सकती है वही दूसरी और कुछ नौजवान सेवा की भावना से ओत प्रोत हो मौन तपस्वी बन कर भण्डारो के पश्चात होने वाली गंदगी को चुपचाप स्वच्छता में परिवर्तित करने का काम कर रहे है. तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर रूद्राक्ष वेलफ़ेयर सोसाइटी के सभी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर पत्तल व प्लास्टिक के गिलास Read More

आईटी से लैस युवा शक्ति बढ़ाएगी मंगल का मान

तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ की युवा शक्ति मंगल का मान वर्धन करने के अपने मिशन पर निकलेगी और बड़े मंगल के मंगल सन्देश को विस्तार देगी। मंगलमान टीम की बैठक में यह निर्णय लिया गया. लखनऊ को कुल चार भागों (उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम ) में बाँट कर कार्य योजना बनाई गयी जिससे आसानी से अधिकतम भंडारों तक सन्देश को पहुंचाया जा सके. जिन भण्डारो का विबरण रविवार तक प्राप्त हो गया था उनकी सूची नगर निगम अधिकारीयों के साथ भी साझा किया गया जिससे सफाई की व्यवस्था में नगर निगम अपनी भूमिका निभा सके और आयोजक Read More

बी एस एन वी पीजी कॉलेज आयोजित करेगा पर्यावरण अनुकूल भंडारा

बप्पा श्री नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज 28 मई को दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर कॉलेज परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन करने जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश चंद्रा ने कहा कि हमारे द्वारा आयोजित भंडारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास करेगा। हम प्लास्टिक की बस्तुओं का उपयोग नहीं करेंगे और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखेंगे। भंडारा हमारी श्रद्धा है, हम बड़े ही भाव से पूर्वक प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन करते है। पूरा कॉलेज परिवार इसे मिलकर संपन्न करता है। विशेषकर नॉन टीचिंग स्टाफ का योगदान सराहनीय होता है। बड़े मंगल पर लगने Read More

महापौर ने आदर्श भंडारा के आयोजकों का सम्मान किया

महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने विनय खंड 4 में डॉ मयंक कान्त और टीम के द्वारा प्रथम मंगल के अवसर पर लगाए गए भंडारे में दिए गए सामाजिक संदेशों और स्वच्छता के कारण आयोजकों की जम कर तारीफ की और आग्रह किया कि मंगलमान अभियान ज़े जुड़ कर इसे सफल बनाने में मदद करे। भंडारे का आयोजन डॉ मयंक कान्त एवं उनकी टीम ने किया था। इस अवसर पर इस टीम के पूनम वर्मा, उत्तम शर्मा और अन्य सदस्य रहे। ज्ञातव्य है कि कल लखनऊ के महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने मंगलमान डॉट इन वेबसाइट का लोकार्पण किया था जिसके Read More

प्रथम बड़े मंगल पर कार्य की हुई समीक्षा

पहले बड़े मंगल पर मंगलमान समिति के कार्यकर्ताओं ने जो जन जागरण का कार्य किया उसे चारो तरफ से प्राप्त हो रहे जन समर्थन से उत्साहित होकर कार्यकर्ताओ ने दूसरे मंगल पर और बेहतर योजना के साथ जागरण का संकल्प लिया। डॉ हरमेश जी चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने अनुभव शेयर किया। तय हुआ की इन अनुभवों को एक एक कर मंगलमान पोर्टल पर डाला जाएगा। समाज को प्रेरणा देने वाले भंडारों के बारे में औरो को भी बताया जाय ताकि लोग प्रेरित होकर अपने स्तर से ही पर्यावरण एवं स्वच्छता को ध्यान Read More

पहले बड़े मंगल की प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक 21.05.2019 बड़े मंगल पर मंगलमान टीम का जनजागरण बड़े मंगल के भंडारों पर जाकर आज मंगलमान समिति के स्वयंसेवकों ने जन जागरण करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण के मुद्दे को भंडारा आयोजकों और भक्तों के मध्य पहुंचाया। ज्ञातव्य है कि कल लखनऊ के महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने मंगलमान डॉट इन वेबसाइट का लोकार्पण किया था जिसके माध्यम से भंडारा आयोजकों को अपना विवरण देने को कहा गया था। जिन भंडारा आयोजकों का विवरण कल सायं काल तक प्राप्त हुआ उन स्थानों पर नगर निगम की ओर से विशेष सफाई की व्यवस्था भी की गई। मंगल मान Read More