बड़े मंगल के अवसर पर लगने वाले भंडारे अब भक्ति के साथ साथ समाज जीवन की अन्य आवश्यकताओं को भी समाहित कर रहे है। अनेक स्थानों पर लगने वाले भंडारों में अब स्वच्छता का सन्देश भी प्रदान कर रहे है
मंगलमान समारोह कार्यक्रम का उद्देश्य लखनऊ की नायाब परंपरा के सुदृढ़ीकरण एवं संवर्धन का है. यह नगर क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी भंडारों के लगाने वालों के अभिनन्दन का कार्यक्रम है ताकि लखनऊ के अभिमान बड़े मंगल का मान बढ़ाने वालों का उत्साह वर्धन किया जा सके।