2nd Bada Mangal 2022 eBhandara

दूसरे मंगल पर भंडारों की धूम

जेठ माह के दूसरे बड़ा मंगल पर मंगलमान अभियान अंतर्गत स्वच्छता से परिपूर्ण भण्डारो के आग्रह के साथ ई-भंडारे का प्रसाद बाटा गया।
सुबह 8:30 बजे भारत माता मंदिर कृष्णा नगर पर हनुमान चालीसा का पाठ से ई-भंडारा प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, अभियान संयोजक डॉ राम कुमार, सञ्चालन समिति से सपत्नी डॉ अनन्त प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज मिश्र, प्रफुल्ल राय, राजीव अग्रवाल, उपस्थित रहे।


ई -भंडारे का संयोजन अंकित पांडेय, चन्दन एवं उज्जवल की टोली ने किया।
लगभग 2 घंटे तक वहां प्रसाद का वितरण होने के पश्चात् प्रसाद टोलियों में कार्यकर्ता भंडारों से संपर्क एवं संवाद के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निकले। ई -भंडारा वाहन मेट्रो स्टेशन अमौसी , कृष्णा नगर, सिंगर नगर, आलमबाग, त्तलकरोरा रोड, राजाजी पुरम, चौक, अलीगंज, महानगर, हजरतगंज, हुसैनगंज, चारबाग, आलमबाग में प्रसाद वितरण के साथ भण्डारो से संपर्क- संवाद एवं भण्डारा आयोजकों का अभिनन्दन करता रहा।
टोलियों में निकले कार्यकर्ताओ ने 50 से ऊपर आयोजकों के पास जाकर उनको अंग वस्त्र एवं तिलक लगा कर अभिनन्दन किया गया। साथ ही उनसे यह आग्रह भी किया गया कि वे आर्यावरण को नुकसान पहुंचने वाली वस्तुओ का भंडारे में उपयोग ना करे। दोने-पत्तल के लये डस्टबीन का उपयोग करे और भक्तो से प्रसाद लेने का आग्रह करे। अन्न एवं जल की बर्बादी रोके। भंडारे का बाद स्वच्छता का वीडियो बना कर 9515755950 पर भी भेजे जिसे मंगलमान अभियान की वेबसाइट (www.mangalman.in) पर अपलोड किया जायेगा। आयोजकों के लिए एक व्हात्सप्प ग्रुप बनाया गया था जिससे परस्पर संवाद हो सके। इस ग्रुप में नगर निगम से सम्बंधित अधिकारियो के नाम व् नंबर दाल दिए गए थे जिससे आसानी से संपर्क हो सके।

मंगलमान अभियान मंगल का मान बढ़ाने वाले मंगल के आयोजनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ कर परंपरा को अधिक सुदृढ़, सशक्त, प्रभावी बनाते हुए इसके ध्वजवाहकों को एक सूत्र में पिरो कर बड़े मंगल के मंगल भाव को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए लखनऊ की मा0 महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी के संरक्षण में मंगलमान अभियान चलाया जा रहा है। इस बार भण्डारो पर पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, खीर, बूंदी, हलवा पूड़ी, गोलगप्पा बाँटा जा रहा है। कुछ स्थानों पर मट्ठा, आइसक्रीम, कुल्फी, शरबत भी दिया गया। अनेक स्थानों पर बिठा कर खिलने की व्यवस्था भी दिखी। ब्रह्म समाज के भंडारे में प्रसाद के साथ शरबत छाछ भी दिया गया एवं चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया गया।

अनेको भण्डारो में सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूकता दिखी। श्री आर के सिंह जी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में लगाया गए भंडारे में सभी को तिलक लगाकर अभिनन्दन किया जा रहा था। कैसरबाग में दिनेश मारवाह जी के भंडारे में सुन्दर व्यवस्था रही। पंक्ति में प्रसाद लेने की व्यवस्था थी। श्री राजीव अग्रवाल द्वारा प्रत्येक भक्त को तिलक लगाकर सम्मानित किया जा रहा था। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के यहां कई स्तरों की व्यवस्था थी जिससे बिना भीड़ भाड़ के भक्त जन प्रसाद ले सके। मंगलमान इंटर्न्स प्रोग्राम के माध्यम से जुड़े प्रशिक्षुओं ने भी भंडारों पर जाकर सहयोग किया।

अनेको भण्डारो पर सफाई व्यस्था के प्रति जागरूकता देखने को मिली। अलीगंज यूनियन बैंक पर एक आदर्श भण्डारा लगा। कुछ स्थानों पर देर रात तक मंगालमान कार्यकर्त्ता साफ सफाई के लिए समन्यवय करते रहे।

अभियन की ओर से प्रथम बड़े मंगल पर आयोजक रहे आयोजकों से आग्रह किया गया था कि वे शेष मंगलो पर अन्य भंडारों से संपर्क कर मंगालमान का संदेश पहुचाये। अभियान श्रीमती शैल सिंह, आशीष सिंह, संतोष श्रीवास्तव, संदीप कुमार, तेजस्वी गोस्वामी, रमा शंकर तिवारी का इसके लिए विशेष आभार व्यक्त करता है।

अभियान के अंतर्गत अभी तक लगभग सैकड़ो भंडारा आयोजकों को प्रत्यक्षतः अभियान से जोड़ा गया है और शहर में भंडारों की स्वच्छता एवं व्यवस्था चर्चा का विषय बनी है। आयोजकों से आग्रह है कि वे अपने भंडारे पर अच्छे कोटेशन लिखे, डस्टबीन रखे, कूड़े को बोरे में भर कर मुँह बांध दे और स्वच्छता का वीडियो बना कर भी भेजे जिसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सेवा जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़ कर मङ्गल का मानवर्द्धन करने वाले आयोजकों का सार्वजानिक अभिनन्दन भी किया जायेगा।

 
Failed to get data. Error:
Request had insufficient authentication scopes.

Leave a Comment