मंगलमान अभियान के अंतर्गत विश्व संवाद केंद्र लखनऊ में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मंगल सेवकों ने आगामी बड़े मंगल पर स्वच्छ हरित बड़ा मंगल मनाने एवं मंगल का मान बढ़ाने का संकल्प लिया। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि संयोजक श्री गोपाल आर्य ने कहा कि लखनऊ की परंपरा अत्यंत ही प्राचीन है एवं यह विश्व में एक अनोखी परंपरा है। उन्होंने महाकुंभ की भांति ही बड़ा मंगल के अवसर पर भी स्वच्छता और पवित्रता का नया अध्याय लिखे जाने की बात की। इसके लिए सभी सम वैचारिक संगठनों, शासन प्रशासन, एन एस एस, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवकों इत्यादि को एक मंच पर लाया जा रहा है। उन्होंने वर्तन बैंक स्थापित करने का आवाहन करते हुए कहा कि अगर दोने पत्तल की जगह स्टील के ग्लास और थाली का प्रयोग होता है तो निश्चित ही इसे कूड़ा उत्पन्न नहीं होगा और भारी मात्रा में कचरे में कमी आएगी।
मंगलमान संयोजक डॉ राम कुमार ने बताया कि यह अभियान 2019 में प्रारंभ हुआ जिसका उद्देश्य बड़ा मंगल के महत्व को बढ़ाना एवं इसे दिव्य एवं भव्य बनाना है जिससे की इसकी पहचान पूरे विश्व में स्थापित हो सके। इसके लिए अनेक कार्यक्रमों की रचना की गई है। जिसमें मंगल महोत्सव, बर्तन बैंक की स्थापना, बड़े मंगल पर स्कूल कॉलेज में प्रतियोगिता, बड़ा मंगल संगोष्ठी, आदर्श भंडारा आयोजकों का सम्मान इत्यादि शामिल है। इस अभियान से जुड़ने का सभी का आवाहन है वे मंगलमान की वेबसाइट (www.mangalman.in) पर जाकर अपने भंडारे को जोड़ सकते हैं।
मंगल सेवकों को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक श्री कौशल किशोर जी ने बताया कि संघ एवं विविध क्षेत्र के कार्यकर्ता नगर स्तर तक टोली का निर्माण कर स्थानीय स्तर पर ही भंडारों को मंगलमान संदेश देंगे, जिससे कि स्वच्छ हरित बड़ा मंगल का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने इसके लिए एक विस्तृत कर योजना बनाने पर जोर दिया। स्कूल कॉलेज में प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को जोड़े जाने पर भी उन्होंने बल दिया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने पूरी शक्ति लगाकर लखनऊ की परंपरा को विश्व पटल पर लाने का आह्वान किया। व्यापारी नेता संदीप बंसल ने भंडारा लगाने वालों से भाव के साथ भंडारा लगाने का आग्रह किया जिससे कि उन्हें हनुमान जी कृपा प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री गणेश ताम्रकार, अनंत प्रकाश श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक अनिल जी, प्रशांत भाटिया, गोपाल उपाध्याय, श्रींकृष्ण चौधरी, डॉ कीर्ति नेहा , प्रो0 एम के तिवारी, डॉ रूबी राज, संजय शुक्ला, अजीत जी, आलोक गुप्ता अभिषेक अग्रवाल, चन्द्रू सेठ, नवीन त्रिवेदी, आशीष अग्रवाल, मनोज मौर्य, शैलेन्द्र कुमार, अंशु अग्रवाल, सन्दीप कुमार चतुर्वेदी, पवन, डॉ. विवेकानन्द उपाध्याय, रमाकान्त चौधरी, अभिषेक सिंह, बृज किशोर, आशीष, राघव, तनय, शिवम् तिवारी, कार्तिकेय, राकेश लाल, इन्द्र कुमार, रोहित प्रवीण, डा. रत्नेश, राधा सिंह, प्रो0 अनूप मिश्रा, अनिल कुमार सिंह बिसेन, प्रणव अवस्थी, आदित्य तिवारी, दिवान्त शुक्ला, मनीष, संतोष कुमार सिंह, सचिन गुप्ता, अमित जी, प्रदीप कुमार तिवारी, सतीश कुमार अवस्थी, आलोक गुप्ता, राम कृष्ण मिश्रा, आदित्य द्विवेदी, संजय कुमार शुक्ल, आकाश, सन्मान वर्मा, उज्जवल पाण्डेय, नवल किशोर पाण्डेय सहित अनेक मंगलसेवक उपस्थित रहे।